Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
sitting INLD Rajya Sabha MP Ramkumar Kashyap joins BJP-इनेलो का एकमात्र राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप भाजपा में शामिल - Sabguru News
होम Delhi इनेलो का एकमात्र राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप भाजपा में शामिल

इनेलो का एकमात्र राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप भाजपा में शामिल

0
इनेलो का एकमात्र राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। राज्यसभा में इंडियन नेशनल लोकदल के एकमात्र सांसद रामकुमार कश्यप ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

संसद भवन परिसर में भाजपा के कार्यालय में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी महासचिव भूपेन्द्र यादव एवं केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की मौजूदगी में कश्यप को भाजपा की सदस्यता प्रदान की। बाद में कश्यप एवं राज्यसभा में भाजपा संसदीय दल के नेता थावरचंद गहलोत ने सभापति एम वेंकैया नायडू को सूचित किया। राज्यसभा के रिकॉर्ड में कश्यप को भाजपा के सदस्य के रूप में मान्यता दे दी गई।

कश्यप के साथ ही केरल के पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक अब्दुल्ला कुट्टी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कुट्टी पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य थे जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करने के लिए माकपा ने निष्कासित किया था।

निष्कासन के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने भी उन्हें इसी कारण से हाल ही में निष्कासित किया था। हाल ही में तेलुगु देशम पार्टी के चार राज्यसभा सांसदों ने अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस प्रकार से राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 75 हो गई है।