Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Samant Goyal appointed as chief of RAW and Arvind Kumar Director of Intelligence Bureau-सामंत गोयल रॉ के प्रमुख और अरविंद कुमार गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक नियुक्त - Sabguru News
होम Delhi सामंत गोयल रॉ के प्रमुख और अरविंद कुमार गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक नियुक्त

सामंत गोयल रॉ के प्रमुख और अरविंद कुमार गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक नियुक्त

0
सामंत गोयल रॉ के प्रमुख और अरविंद कुमार गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक नियुक्त

नई दिल्ली। सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अरविंद कुमार को गुप्तचर ब्यूरो और सामंत गोयल को अनुसंधान एवं विश्लेषण शाखा (रॉ) का प्रमुख नियुक्त किया है। केन्द्रीय मामलों की मंत्रिमंडल की समिति ने इन दोनों नियुक्तियों को आज मंजूरी दी।

अरविंद कुमार असम मेघालय कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह राजीव जैन का स्थान लेंगे जो आगामी 30 जून को सेवानिवृत हो रहे हैं। कुमार की नियुक्ति कामकाज संभालने के दिन से प्रभावी होगी और उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। वह अभी गुप्तचर ब्यूरो में विशेष निदेशक हैं। अरविंद कुमार को कश्मीर और माओवादी मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है।

गोयल पंजाब कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह एके धस्माना का स्थान लेंगे जो आगामी 29 जून को सेवानिवृत हो रहे हैं। गोयल की नियुक्ति कामकाज संभालने के दिन से प्रभावी होगी और उनका कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा।

वह अभी कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर हैं। सूत्रों के अनुसार गोयल ने गत फरवरी में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के निकट बालाकोट में वायु सेना की हवाई कार्रवाई की रणनीति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।