Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
five killed as Dcm Crush E-Rickshaw in agra-आगरा : सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार छह लोगों की मृत्यु - Sabguru News
होम UP Agra आगरा : सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार छह लोगों की मृत्यु

आगरा : सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार छह लोगों की मृत्यु

0
आगरा : सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार छह लोगों की मृत्यु

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के नाई की मण्डी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार छह लोगों की मृत्यु हो गई जबकि चार गंभीर रुप से घायल हो गए।

पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात पचकुइयाॅ से सदर तहसील जाने वाले रास्ते पर ई-रिक्शा पर सवार 10 लोग मन्टोला से सगाई कार्यक्रम में शामिल होकर लोहामण्डी आ रहे थे।

रास्ते में तहसील सदर के पास शंकर कालोनी मोड पर सामने से तेजी से आ रही डीसीएम ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दी, जिससे उसपर सवार छह एक बच्चे और दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि चार गम्भीर रूप से घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि मृतकों में पुष्पा, देवी राम, अन्नू, राजा बाबू, उषा और धीरज शामिल हैं। वर्ष निवासी गोदला थाना जगदीशपुरा की मृत्यु हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया।