Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Haryana Congress leader Vikas Chaudhary killed in Faridabad-विकास चौधरी की हत्या के दोषियों को मिले सजा : कांग्रेस - Sabguru News
होम Delhi विकास चौधरी की हत्या के दोषियों को मिले सजा : कांग्रेस

विकास चौधरी की हत्या के दोषियों को मिले सजा : कांग्रेस

0
विकास चौधरी की हत्या के दोषियों को मिले सजा : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने हरियाणा में पार्टी नेता विकास चौधरी की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच और दाेषियों को सजा देने की मांग की है।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में पार्टी प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या पर दुख करते हुए कहा कि फ़रीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता और नेता विकास चौधरी की दिन-दहाड़े गोली मार कर हत्या की ख़बर अत्यंत दु:खद है। यह कायराना हरकत घोर निन्दनीय एवं शर्मनाक है। कांग्रेस पार्टी एवं मेरी ओर से उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे।

उन्हाेंने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा राज में प्रदेश गुंडाराज एवं संगठित अपराध का गढ़ बन गया है। कानून व्य्वस्था तार-तार हो चुकी है, गुंडे-बदमाशों और अराजक तत्वों का बोल बाला है। इस माहौल की दोषी सिर्फ खट्टर सरकार ही है। विकास चौधरी पर हमले की निष्पक्ष जॉंच हो और भाजपा सरकार आरोपियों को क़ानूनी सज़ा दिलवाए।

गौरतलब है कि विकास चौधरी की आज सुबह फरीदाबाद में उस समय हत्या कर दी गई जब वह एक जिम से निकल रहे थे।

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या