Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
sex racket busted in Saharanpur, 6 women and , 4 youth Arrested-सहारनपुर में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 युवतियां, 4 युवक अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines सहारनपुर में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 युवतियां, 4 युवक अरेस्ट

सहारनपुर में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 युवतियां, 4 युवक अरेस्ट

0
सहारनपुर में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 युवतियां, 4 युवक अरेस्ट

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर नगर के नवीन नगर में पुलिस ने एक सैक्स रेकेट का भंडाफोड़ करते हुए छह युवतियों और चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर ने बताया कि पिछले दिनों उच्च न्यायालय ने सहारनपुर में सैक्स रेकेट के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए थे। यहां के अधिवक्ता सुनील चौधरी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सहारनपुर में देह व्यापार होने की सूचना दी थी।

इस सिलसिले में पुलिस ने नवीन नगर में बुधवार देर रात छापामारी कर सात युवतियां और चार युवकों को गिरफ्तार किया है। रैकेट चलाने वाली युवती पूनम फरार है।

छापेमारी में मंडलीय उद्धार अधिकारी मिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवतियों में एक लड़की चंडीगढ़ से बहला फुसलाकर लाई गई थी। उसे उसके परिजनों को सौंपा जाएगा।

जो युवक पकड़े गए हैं उनमें अनुज कुमार, निशांत, धर्मेंद्र, शेखर आदि शामिल हैं। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, 13 मोबाइल, करीब 30 हजार रूपए भी बरामद किए गए हैं।