Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
DR Congo mine collapse death toll rises to 43-कांगों में खदान ढहने से 43 लोगों की मौत - Sabguru News
होम Headlines कांगों में खदान ढहने से 43 लोगों की मौत

कांगों में खदान ढहने से 43 लोगों की मौत

0
कांगों में खदान ढहने से 43 लोगों की मौत

मास्को। कांगो के दक्षिणी प्रांत लुआलाबा में खदान ढहने से 43 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

द एक्चुअलाइट अखबार ने प्रांतीय गवर्नर रिचर्ड मुएज मंगुएज मैन्स के हवाला से बताया कि गुरुवार को हुई इस दुर्घटना के समय मनाही के बावजूद अवैध रूप से खनन का काम किया जा रहा था।

मुइज ने कहा कि अवैध खनन के काम को रोकने के लिए कहा गया है। पीडितों के परिजन दुर्घटना में मारे गए लोगों पहचान कर रहे हैं।

इस क्षेत्र में तांबे की खदान को चलाने वाली कमोटो कॉपर कंपनी इस खदान का संचालन कर रही थी। पिछले वर्ष खदान में यूरेनियम पाए जाने के बाद कंपनी को अपना खनन रोकने के लिए मजबूर किया गया था।