Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bhind : husband set on fire by wife due to stopped her talking to boyfriend-प्रेमी से फोन पर बात करने से रोका तो पत्नी ने पति को जलाया - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhind प्रेमी से फोन पर बात करने से रोका तो पत्नी ने पति को जलाया

प्रेमी से फोन पर बात करने से रोका तो पत्नी ने पति को जलाया

0
प्रेमी से फोन पर बात करने से रोका तो पत्नी ने पति को जलाया

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड शहर के भीमनगर में पति का पत्नी को पडोस में रहने वाले युवक से बात करने से रोकने को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी ने पति पर केरोसिन डालकर आग लगा दी, जिससे पति 50 फीसदी तक जल गया है। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के भीमनगर अरोरा फार्म गली नंबर 3 निवासी अरविंद जाटव (35) की पत्नी आशा जाटव पडोस में रहने वाले केदार बघेल (40) से बातचीत करती हैं।

24 जून को अरविंद ने पत्नी को केदार से बात करने से रोका। पत्नी ने बात नहीं मानी। इसके बाद पति ने केदार को समझाया। केदार ने कहा कि उसने आशा को 50 हजार रुपए रखने को दिए थे, जिसमें से आशा ने 5 हजार खर्च कर दिए हैं।

इस बात पर अरविंद और केदार के बीच में बहस हुई। बहस के दो दिन बाद 26 जून को केदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर अरविंद की पिटाई कर दी। इसकी शिकायत अरविंद ने भिण्ड पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की।

आवेदन में पत्नी का नाम लिखकर बताया कि उसकी पत्नी केदार के साथ मिली है। इससे पत्नी आशा भडक गई। कल आशा पति के खिलाफ रिपोर्ट करने शहर कोतवाली गई।

कोतवाली में मामला पारिवारिक होने से उसे समझाकर घर भेज दिया गया। घर लौटकर गुस्साई आशा ने पति पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। आग लगाने के बाद पत्नी घर से भाग गई। पडोसियों ने किसी तरह से आग पर काबू कर पति को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।