Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
July 01 in history : What happened in Indian and World History-जुलाई 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जुलाई 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जुलाई 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जुलाई 01 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में एक जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1781- मैसूर के सुल्तान हैदर अली और ब्रिटेन सेना के बीच पोर्टो नाेवो का युद्ध हुआ।
1852- सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे ने ‘सिंध डाक’ नामक डाक टिकट जारी किया।
1862- कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
1879- भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।
1881- टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गयी।
1882- पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ.बिधान चंद्र राय का जन्म।
1921- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना।
1927- भारत के 8वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का जन्म।
1938- मशहूर बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म।
1948- मुहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक का उद्दघाटन किया।
1949- वर्तमान उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का जन्म।
1955- इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।
1964- भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।
1966- प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक एवं संगीतकार उस्ताद राशिद ख़ान का जन्म।
1973- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म।
1975- तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय विकास के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की।
1996- ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू।
1997- ब्रिटिश सरकार ने 1997 में हांगकांग का शासन चीन को सौंपा।
1997- देश के पहले साइंस सिटी की कोलकाता में स्थापना हुई।