Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
After Kabir Singh Shahid Kapoor Hikes His fees - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood कबीर सिंह के बाद 21 करोड़ हुई शाहिद कपूर की फीस

कबीर सिंह के बाद 21 करोड़ हुई शाहिद कपूर की फीस

0
कबीर सिंह के बाद 21 करोड़ हुई शाहिद कपूर की फीस
After Kabir Singh Shahid Kapoor Hikes His fees
After Kabir Singh Shahid Kapoor Hikes His fees

मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर फिल्म कबीर सिंह की सफलता के बाद अब 21 करोड़ की फीस लेने जा रहे हैं।

शाहिद की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 190 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। कबीर सिंह की सफलता से शाहिद की भी खुशी का ठिकाना नहीं है।

उन्होंने कबीर सिंह के ब्लॉकबस्टर हो जाने के बाद अपनी फीस में इजाफा करने का फैसला किया है। पहले वह एक फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रुपये लिया करते थे, वहीं अब एक फिल्म के लिए 21 करोड़ रुपए लेंगे।

कबीर सिंह की सफलता के बाद इंडस्ट्री में अचानक शाहिद कपूर की मांग काफी बढ़ गई है। उन्हें कई सारी बड़ी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे हैं। शाहिद अब एक फिल्म के लिए करीब 21 करोड़ रुपए चार्ज करेंगे। कबीर सिंह के प्रमोशन के दौरान शाहिद ने बताया था कि उनके पास आगे कोई और फिल्म नहीं है। वह यह फिल्म करने बाद खाली हैं।

शाहिद ने कहा था कि फिलहाल मेरे पास काम नहीं है, क्योंकि मेरे पास करने के लिए कोई भी फिल्म नहीं है और यह चीज मुझे खा रही है। मुझे नहीं पता है कि मैं आगे क्या करने वाला हूं। हालांकि, फिल्में करने के अलावा मेरे पास करने को कई दूसरी चीजें होती हैं। गौरतलब है कि कबीर सिंह तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है।