Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
utter pradesh badaun district news - Sabguru News
होम India बदायूं उत्तर प्रदेश : बन्दूक उठाई और चला दी सौतेली मां पर गोली

बदायूं उत्तर प्रदेश : बन्दूक उठाई और चला दी सौतेली मां पर गोली

0
बदायूं उत्तर प्रदेश : बन्दूक उठाई और चला दी सौतेली मां पर गोली
husband shot dead wife in Baliya
utter-pradesh-badaun-district-news
utter-pradesh-badaun-district-news

बदायूं | उत्तर प्रदेश में मन विचलित कर देने वाली एक घटना सामने आई है यहां पर एक युवक ने अपनी सौतेली मां की गोली मारकर हत्या कर दी । आपने इस तरह की घटनाएं फिल्मों में तो बड़ी देखी होंगी जिसमें की सौतेली मां से परेशान होकर उनके सौतेले पुत्र या पुत्री उनके साथ इस तरह की घटनाएं कर देते हैं लेकिन असल दुनिया में ऐसा होना बहुत ही बड़ी बात है इसके पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक (सिटी) जितेंद्र श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बादलपुर गांव निवासी अवकाश प्राप्त 71 वर्षीय पुलिस उपनिरीक्षक मथुरा सिंह यादव ने पत्नी की मृत्यु के बाद नन्हीं देवी से दूसरी शादी कर दी थी। एक साल पहले यादव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। दूसरी पत्नी 55 वर्षीय नन्ही देवी बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने भतीजे उमेश यादव के साथ मोटरसाइकिल पर घर आ रही थी। कासिमपुर गांव के पास पहले से घात लगाये बैठे लोगों उनकी मोटरसाइकिल रुकवाई और सौतेले बेटे प्रकाश ने तमंचे से गोली मार दी। गंभीर हालत में नन्हीं देवी को अस्पताल ले जाया गया ,जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक नन्हीं देवी के भी बच्चे हैं और बडी बेटी की उम्र करीब 18 साल है। और पढ़े