Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 मई की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 मई की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 मई की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 मई की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1497 – वास्को डि गामा 170 सदस्यीय दल के साथ समुद्र के रास्ते भारत आने के लिए यूरोप से रवाना हुए।
1833 – रूस और तुर्की ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
1880 – फ्रांसिसी दार्शनिक एवं फ्रेनोलॉजी अर्थात खोपड़ी के ज्ञान की आधारशिला रखने वाले वैज्ञानिक पियर पॉल ब्रोका का निधन।
1889- अमरीकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ।
1914- पश्चिम बंगाल में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री एवं वामपंथी राजनीति के आधार रहे ज्योति बसु का जन्म।
1948- अमरीकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू।
1954- तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भाखड़ा-नंगल जलविद्युत परियोजना की शुरुआत की।
1972- पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली का जन्म।
1992- थॉमस क्लेस्टिल ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति बने।
1994- उत्तर कोरिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव किम ईल सुंग का निधन।
1997- उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को संगठन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
2003- सूडान एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, सभी 116 यात्रियों की मौत।
2003- देश के नौवें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का निधन।
2012- अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में कार बम विस्फोट, 14 नागरिकों की मौत।
2013- मिस्र की राजधानी काहिरा में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर सेना ने गोलीबारी की, 42 लोगों की मौत।
2014- जर्मनी की फुटबॉल टीम के खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोस ने विश्वकप में सर्वाधिक 16 गोलों का विश्व रिकार्ड बनाया।