Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रोहित शर्मा ने पांचवें शतक के साथ तोडा संगकारा का विश्व रिकार्ड - Sabguru News
होम Sports Cricket रोहित शर्मा ने पांचवें शतक के साथ तोडा संगकारा का विश्व रिकार्ड

रोहित शर्मा ने पांचवें शतक के साथ तोडा संगकारा का विश्व रिकार्ड

0
रोहित शर्मा ने पांचवें शतक के साथ तोडा संगकारा का विश्व रिकार्ड

लीड्स। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने एक विश्वकप में पांच शतक बनाने का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। रोहित ने श्रीलंका के कुमार संगकारा के एक विश्व कप में चार शतक बनाने के विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया।

रोहित ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में 103 रन की शानदार पारी खेली जो इस विश्व कप में उनका पांचवां शतक था। रोहित ने बंगलादेश के खिलाफ पिछले मुकाबले में 104 रन बनाये थे। रोहित ने अपने पांचवें शतक के साथ ही संगकारा के विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया। संगकारा ने 2015 के विश्वकप में चार शतक बनाए थे।

रोहित ने इस विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 122, पाकिस्तान के खिलाफ 140, इंग्लैंड के खिलाफ 102, बांग्लादेश के खिलाफ 104 और श्रीलंका के खिलाफ 103 रन बनाए हैं। रोहित के विश्व कप में ओवरआल छह शतक हो गए हैं और इसके साथ ही वह विश्वकप इतिहास में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंच गए हैं।

भारत के सचिन तेंदुलकर ने विश्वकप में 44 पारियों में छह शतक बनाए थे जबकि रोहित ने मात्र 16 पारियों में पांच शतक बना डाले हैं।

रोहित के करियर का यह 27वां शतक है और अब वह वनडे में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में अब दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (27) की बराबरी पर पहुँच गए हैं। उनसे आगे अब श्रीलंका के सनत जयसूर्या (28), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (30), भारत के विराट कोहली (41) और सचिन (49) हैं।