Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा का सपना हुआ पूरा, सपना चौधरी पार्टी में शामिल - Sabguru News
होम Breaking भाजपा का सपना हुआ पूरा, सपना चौधरी पार्टी में शामिल

भाजपा का सपना हुआ पूरा, सपना चौधरी पार्टी में शामिल

0
भाजपा का सपना हुआ पूरा, सपना चौधरी पार्टी में शामिल
haryanvi singer and dancer sapna choudhary joins bjp
haryanvi singer and dancer sapna choudhary joins bjp

नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर डांसर और गायिका सपना चौधरी रविवार को भारतीय जनता पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हो गईं।

भाजपा के देशभर में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत यहां आयोजित एक समारोह में सपना चौधरी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं।

इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संगठन महासचिव रामलाल, भाजपा के दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

सपना चौधरी ने इस बार के आम चुनाव में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के पक्ष में प्रचार भी किया था।