Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आठ लोगों की गोली मार कर हत्या - Sabguru News
होम Headlines दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आठ लोगों की गोली मार कर हत्या

दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आठ लोगों की गोली मार कर हत्या

0
दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आठ लोगों की गोली मार कर हत्या

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में पिछले 24 घंटों के दौरान गैंगवार में आठ लोगों की गोलीमार कर हत्या कर दी गई।

पुलिस प्रवक्ता एफसी वेन वक ने शनिवार को बताया कि फिलिप्पी पूर्व में शुक्रवार रात दो समूहों के बीच हुई हिंसा में छह महिलाओं की गोली मार कर हत्या कर दी। ये सभी 18 से 26 वर्ष की थी।

वक ने कहा कि शनिवार सुबह एक पुरुष और 18 वर्षीय महिला की हनोवर पार्क के पास गोलीमार कर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।