Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कर्नाटक केे राजनीतिक संकट के लिए भाजपा जिम्मेदार : मल्लिकार्जुन खड़गे - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru कर्नाटक केे राजनीतिक संकट के लिए भाजपा जिम्मेदार : मल्लिकार्जुन खड़गे

कर्नाटक केे राजनीतिक संकट के लिए भाजपा जिम्मेदार : मल्लिकार्जुन खड़गे

0
कर्नाटक केे राजनीतिक संकट के लिए भाजपा जिम्मेदार : मल्लिकार्जुन खड़गे

बेंगलूरू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक के माैजूदा राजनीतिक संकट के लिए भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेताओं तथा केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि वे ही राज्य की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर कर रहे हैं।

उन्होंने यह उम्मीद भी जताई है कि कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के जिन विधायकों ने इस्तीफे दिए हैं, वे एक बार अपने निर्णय पर विचार करेेंगे।

खड़गे ने रविवार को यहां पत्रकारों से कहा कि मैं इन असंतुष्ट विधायकों से मिलने का प्रयास कर रहा हूं और उनकी शिकायतों पर गौर करूंगा।

उन्होंने कहा कि इन विधायकों के इस्तीफे के पीछे केन्द्र की भाजपा सरकार और राज्य के भाजपा नेता हैं और यह बात जगजाहिर है कि इन असंतुष्ट विधायकों को विशेष विमान से कर्नाटक से मुंबई ले जाया गया और इसका पूरा इंतजाम भाजपा नेताओं ने किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश के विभिन्न राज्यों में सभी गैर भाजपा सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है और अभी तक भाजपा नेताओं ने 14 गैर भाजपा सरकारों को गिराने में सफलता हासिल कर ली है।

खड़गे ने इस बात की आंशका जताई कि देश में लोकतंत्र के समक्ष खतरा मंडरा रहा है और भाजपा नेता इस तरह के जो काम कर रहे हैं वह उचित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह बात हजम नहीं हो पा रही है कि राज्यों में क्षेत्रीय दल और गैर भाजपा सरकारें सत्ता में आ रही हैं।

उन्हाेंने राज्य के मौजूदा संकट का जिक्र करते हुए कहा कि इस माह की 12 तारीख को विधानसभा का सत्र आहूत किया गया है और अब हमें यह देखना है कि कितने असंतुष्ट विधायक व्हिप का उल्लंघन करेंगे।

खड़गे ने उम्मीद जताई कि जिन विधायकों ने इस्तीफे दिए हैं वे अपने निर्णय पर फिर से विचार करेंगे तथा भाजपा को पलट कर जवाब देंगे। ये इस्तीफे अभी विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर नहीं किए हैं ।

खड़गे ने यहां आज पत्रकारों काे बताया कि विधानसभा अध्यक्ष केएन रमेश कुमार ने अभी तक इन विधायकों के इस्तीफे मंजूर नहीं किए हैं औ कईं विधायक अपना निर्णय बदल सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मैंने कुछ असंतुष्ट विधायकों से बातचीत की है और वे कांग्रेस छोड़कर कहीं और जाने के इच्छुक नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी सभी विधायकों को व्हिप जारी करेगी और 12 जुलाई काे आहूत किए गए विधानसभा सत्र में सभी विधायक हिस्सा लेंगे।

इस बीच कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यूनीवार्ता को बताया कि अगर खड़गे राज्य की बागडोर संभालते हैं तो हैदराबाद- कर्नाटक क्षेत्र के कुछ भाजपा विधायक भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम से निपटने के लिए कांग्रेस के आला नेताओं की बैठकों का दाैरा जारी है और कांग्रेस महासचिव तथा कर्नाटक मामलों के प्रभारी केसी वेनुगोपाल के आज रात गौड़ा तथा मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की उम्मीद है।

गौड़ा ने हाल ही में खुलासा किया है कि जब 2018 में गठबंधन सरकार के गठन का प्रस्ताव सामने आया था तो उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए खड़गे के नाम का सुझाव दिया था।