Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आगरा बस हादसे में मृतक 29 लोगों में से अभी तक 19 की शिनाख्त - Sabguru News
होम UP Agra आगरा बस हादसे में मृतक 29 लोगों में से अभी तक 19 की शिनाख्त

आगरा बस हादसे में मृतक 29 लोगों में से अभी तक 19 की शिनाख्त

0
आगरा बस हादसे में मृतक 29 लोगों में से अभी तक 19 की शिनाख्त

आगरा / लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार तड़के लखनऊ से दिल्ली जा रही राज्य परिवहन निगम की डबल डेकर बस यमुना-एक्सप्रेस वे पर झरना नाले में गिरी बस पर सवार मृतक 29 लोगों में से अभी 19 की शिनाख्त की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतकों में सिद्धार्थ दुबे जगन्नाथपुर तिवारीगंज चिनाहट लखनऊ, सत्य प्रकाश शर्मा चिरंजीव विहार गाजियाबाद, धीरज पाण्डेय गोमती नगर लखनऊ, अवनेश अवस्थी ताल कटोरा लखनऊ, सत्य प्रकाश तिवारी चांदपुर गौण्डा,आदित्य कश्यप सदर गोरखपुर, प्रेमचन्द्र कुरूक्षेत्र हरियाणा, विजय बहादुर सिंह रायबरेली, हुजूर आलम लालबाग आजदपुर दिल्ली, बस चालक, प्रयाशू मिश्रा, दीपक सिंह राजाजीपुरम लखनऊ, धीरेन्द्र प्रताप सिंह माॅडल काॅलोनी पुणे, अंकुश श्रीवास्तव गांधी नगर अमृतबस्ती, आकाश श्रीवास्तव इन्द्रिनगर लखनऊ, इख्तखाब अहमद, लखनऊ, अमित कुमार गोरखपुर और जिला बिधर निवासी दीपक कुमार पाण्डेय शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार 21 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य शवों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।