Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पंजाब होमगार्ड के दो जवानों ने चोलंग रेलवे स्टेशन पर किया नाबालिग से रेप - Sabguru News
होम Breaking पंजाब होमगार्ड के दो जवानों ने चोलंग रेलवे स्टेशन पर किया नाबालिग से रेप

पंजाब होमगार्ड के दो जवानों ने चोलंग रेलवे स्टेशन पर किया नाबालिग से रेप

0
पंजाब होमगार्ड के दो जवानों ने चोलंग रेलवे स्टेशन पर किया नाबालिग से रेप

होशियारपुर। पंजाब में होशियारपुर जिले के चोलंग रेलवे स्टेशन पर पंजाब पुलिस होमगार्ड के दो जवानों ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना आज सुबह की है।

टांडा पुलिस और जालंधर से आई जीआरपी पुलिस ने आरोपी कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता के बयानों पर मामला दर्ज किया है। पंजाब पुलिस होमगार्ड के दोनों जवान रेलवे में डयूटी पर तैनात थे।

लड़की ने बताया कि वो कल शाम को अपनी बीमार दादी का हाल पूछने चोलंग के मोकला गांव गई थी और रात को दादी के पास रुकने के बाद आज सुबह अपने चाचा जसबिंदर सिंह के साथ चोलंग रेलवे स्टेशन आई।

यहां से उसने ट्रेन से मुकेरिया के पास अपने गांव आएमा मांगट जाना था। दोनों जवानों ने अकेला पाकर उससे देख पूछताछ करनी शुरू कर दी जिसके बाद वे उसे रेलवे के सरकारी क्वार्टर में ले गए, जहां दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। लड़की ने इस घटना की जानकारी अपने चाचा को दी, जो उसे रेलवे स्टेशन छोड़ने आया था।

स्थानीय लोगों ने दोनों जवानों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। डीएसपी टांडा गुरप्रीत सिंह और जीआरपी पुलिस के डीएसपी सुरिंदर कुमार ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और दोनों ने अपना गुनाह कबूल किया है।