Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
उत्तराखंड के विवादित भाजपा विधायक प्रणव सिंह पार्टी से निष्कासित - Sabguru News
होम Uttrakhand Dehradun उत्तराखंड के विवादित भाजपा विधायक प्रणव सिंह पार्टी से निष्कासित

उत्तराखंड के विवादित भाजपा विधायक प्रणव सिंह पार्टी से निष्कासित

0
उत्तराखंड के विवादित भाजपा विधायक प्रणव सिंह पार्टी से निष्कासित

देहरादून। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रणव सिंह को दो दिन पहले उनके एक वीडियो के वायरल होने के बाद पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने गुरुवार देर शाम हरिद्वार में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। इस संदर्भ में बुधवार को केंद्रीय नेतृत्व को उनके निष्कासन की सिफारिश की गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह जिन्हें बॉडी बिल्डिंग में चैंपियनशिप प्राप्त करने के कारण चैंपियन नाम से जाना जाता है एक वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में थे। इस वीडियो में वह चार हथियारों के साथ, शराब पीते हुए गाने की धुन पर थिरकते हुए प्रदेश और देश के लिए अत्यंत आपत्तिजनक व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं।