Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
indian Wonderful lakes - Sabguru News
होम India देश की ये अद्भुत झीलें जो पर्यटकों को देती है सुकून, एक बार जरूर जाएँ

देश की ये अद्भुत झीलें जो पर्यटकों को देती है सुकून, एक बार जरूर जाएँ

0
देश की ये अद्भुत झीलें जो पर्यटकों को देती है सुकून, एक बार जरूर जाएँ
Dal Lake

SABGURU NEWS tour and travels :- मानसून का मौसम चल रहा हैं और सभी तरह इसकी प्राकृतिक सुन्दरता देखने को मिल रही हैं। ऐसे समय में प्रकृति के प्रेमी घूमने के लिए निकल जाते हैं और वे घूमने के लिए ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जो अपने प्राकृतिक नजारों से सभी के मन को खुश कर जाती हैं। इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है ब्लकि हमारे ही देश में ऐसे कई नज़ारे हैं जिनको देखकर दिल को सुकून मिलता हैं। आज हम उनके ही बारे में बताने जा रहे हैं।

Lake Pichola
Lake Pichola/पिछोला झील

पिछोला झील-
मानसून के मौसम में उदयपुर का तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्यिस के बीच रहता है इसलिए यह समय झील की यात्रा करने का एक आदर्श समय है। झीलों का शहर कहे जाने वाले उदयपुर में ये बहुत बड़ी झील है। उदयपुर के पिछोला गांव के नाम पर इस झील का नाम रखा गया। इस झील को गांव में सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराने के लिए बनवाया गया था। झील के बीचों-बीच बने सुंदर महल झील की संदुरता को और बढ़ा देते हैं। रात के समय महलों की छवि झील के पानी में और भी सुंदर दिखाई देती है। यहां स्पीड बोटिंग जरूर करना चाहिए। पिछोला झील राजस्थान के उदयपुर शहर में स्थित है। यहाँ आप ऑटोरिक्शा या टैक्सी लेकर झील तक आसानी से पहुँच सकते हैं झील के पास जाने का सबसे अच्छा समय शाम का है, क्योंकि इस दौरान आप यहां सूर्यास्त के लुभावने दृश्य को देख सकते हैं। पिछोला झील यहाँ आने वाले लाखों पर्यटकों को अपनी शांति और सुंदरता वजह से आकर्षित करती है। अगर घूमने के लिए जा रहे हैं तो यहाँ नाव की सवारी के बिना इस झील की यात्रा अधूरी है।

वेम्बनाड झील-

Lake Vembanad
Lake Vembanad/वेम्बनाड झील

यह केरल की सबसे बड़ी और देश की सबसे लम्बी झील है। यह झील पूरे जिले के पार फैली है और पुन्नामुडा कयाल और कोच्चि झील के नाम से भी जानी जाती है।ओणम के दौरान इसी झील में बोट रेस आयोजित की जाती है। आपको अगर पक्षियों से लगाव है, तो यहां जरूर जाएं। इस झील का पूर्वी भाग दुनियाभर से आए पक्षियों का रहने की जगह है। झील के पानी में बने हाउस बोट आपको सुकून का अहसास कराएंगे। ईस्ट साइड में यहां सैन्चुअरी देखना न भूलें। यहां का साइट सीन परफैक्ट पिक के लिए फेमस है।

डल झील-

Dal Lake
Dal Lake/डल झील

यूं ही जम्मू कश्मीर को भारत का स्वर्ग नहीं कहा जाता। यहां की खूबसूरत वादियां ही टूरिस्ट को यहां आने के लिए प्रेरित करती हैं। 18 किमी में फैली और तीन तरफ से पहाड़ों से घिरी डल झील जम्मू-कश्मीर की शान है। झील में चलता शिकारा और आसपास फूलों से सजी हसीन वादियां आपके सफर को बेहद खास बना देंगी। डल झील को श्रीनगर का दिल भी कहते हैं। यहां बोट हाउस मे ठहरना सबसे अच्छा अनुभव होता है। शाम को लोग यहां झील के किनारे बैठना लोग पसंद करते हैं। साथ ही टूरिस्ट के लिए शिकारा में बैठकर कश्मीरी कॉस्ट्यूम में फोटो खिंचवाना यहां काफी पॉपुलर है।डल झील गर्मियों और सर्दियों के दौरान अलग-अलग शानदार नज़ारों के साथ बेहद खूबसूरत लगती है इन शिकारों में आपको कश्मीरी हैंडीक्राफ्ट्स, सस्ते आभूषण, फूल, फल और सब्जियां भी मिलती हैं।