Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजसमंद में हेड कांस्टेबल की हत्या के पांच आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम Latest news राजसमंद में हेड कांस्टेबल की हत्या के पांच आरोपी अरेस्ट

राजसमंद में हेड कांस्टेबल की हत्या के पांच आरोपी अरेस्ट

0
राजसमंद में हेड कांस्टेबल की हत्या के पांच आरोपी अरेस्ट

राजसमंद। राजस्थान में राजसमंद के भीम थाना क्षेत्र में साधारण मारपीट के मामले की जांच करके लौट रहे हैड कांस्टेबल अब्दुल गनी की हत्या करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।

उदयपुर की पुलिस महानिरीक्षक विनीता ठाकुर ने बताया कि भीम थाने में तैनात हैड कांस्टेबल अब्दुल गनी (44) मारपीट की जांच पड़ताल करने कल शाम रातड़िया का थोग गांव गए थे। जांच पड़ताल के बाद वह लौट रहे थे कि कुछ युवकों ने उन पर सरियों से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने नैना देवी, उसका पुत्र नोगेश्वर सिंह (20) सहित लक्ष्मण सिंह (20), मुकेश सिंह (19) और विजय सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया जबकि मामले के अन्य आरोपी राजूसिंह और मीठूसिंह रावत की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि नैनादेवी ने पुलिस कार्रवाई से खफा होकर पुलिस को सबक सिखाने की बात कहते हुए हैड कांस्टेबल अब्दुल गनी को पीटने के लिए अपने पुत्र नोगेश्वर सिंह और उसके मित्रों को उकसाया था। चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।