Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Man Smashes 19 Year Old Girlfriend's Head Over Her Character - Sabguru News
होम Headlines ब्वॉयफ्रेंड को 19 वर्षीय मॉडल गर्लफ्रेंड के ‘चरित्र’ पर था शक, हत्या कर चेहरा कुचला, जानिए पूरी घटना

ब्वॉयफ्रेंड को 19 वर्षीय मॉडल गर्लफ्रेंड के ‘चरित्र’ पर था शक, हत्या कर चेहरा कुचला, जानिए पूरी घटना

0
ब्वॉयफ्रेंड को 19 वर्षीय मॉडल गर्लफ्रेंड के ‘चरित्र’ पर था शक, हत्या कर चेहरा कुचला, जानिए पूरी घटना
Man Smashes 19 Year Old Girlfriend's Head Over Her Character
Man Smashes 19 Year Old Girlfriend's Head Over Her Character
Man Smashes 19 Year Old Girlfriend’s Head Over Her Character

महाराष्ट्र | महाराष्ट्र के नागपुर में प्रेमी द्वारा अपनी मॉडल प्रेमिका की हत्या का मामला सामने आया। नागपुर निवासी 19 वर्षीय खुशी परिहार मॉडल बनना चाहती थी। खुशी परिहार के प्रेमी अशरफ शेख को उसका दूसरे लड़कों के करीब रहना पसंद नहीं था। अशरफ प्रेमिका के चरित्र पर शक करता था। इसी शक के चलते उसने प्रेमिका की हत्या कर दी और उसने खुशी के चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया।

पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़िता की पहचान ख़ुशी परिहार, नागपुर निवासी और आरोपी की अशरफ शेख के रूप में की गई है। नागपुर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें शनिवार की सुबह पंधुरना-नागपुर राजमार्ग पर एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित की पहचान की, उन्होंने कहा कि परिहार स्थानीय फैशन शो में भाग लेती थी और एक मॉडल बनने के इच्छुक थी।