Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बदन पर नजर आने वाले तिल के पीछे छिपे राज, आप भी जानें - Sabguru News
होम Astrology बदन पर नजर आने वाले तिल के पीछे छिपे राज, आप भी जानें

बदन पर नजर आने वाले तिल के पीछे छिपे राज, आप भी जानें

0
बदन पर नजर आने वाले तिल के पीछे छिपे राज, आप भी जानें
Mole Meaning - What Does your Mole on body say about You?
Mole Meaning - What Does your Mole on body say about You?
Mole Meaning – What Does your Mole on body say about You?

सबगुरु न्यूज : महिला और पुरुष के शरीर पर पाए जाने वाले तिलों को लेकर यूं तो अनेकानेक बातें प्रचलित हैं, हां, ज्योतिषीय शास्त्र भी इससे अछूता नहीं रहा। शरीर पर नजर आने वाले तिलों के पीछे राज और इनका फल जानने की हर व्यक्ति में जिज्ञासा रहती है। आईए तिलों का महत्व और फलदायी कारणों के बारे में जानें।

महिलाओं के बदन पर तिल

मान्यता है कि किसी महिला के बाईं तरफ मस्तक पर तिल हो तो वह किसी राजा की रानी बनती है। वर्तमान में तो कोई राजा रानी नहीं हैं उसे हम अमीरी से जोडक़र देख सकते हैं। इसे यूं भी कहा जा सकता है कि जिस महिला के बाईं तरफ मस्तक पर तिल है धन-दौलत उसके चारों तरफ बिखरी रहती है। उसे हर वह सुख मिलता है जिसकी उसे आशा नहीं होती है। उसका पति उसे अपनी हथेलियों पर रखता है।

महिला के गाल पर बांई तरफ तिल हो तो ऐशो-आराम का सुख मिलता है। उसे धैर्यवान और स्वयं को प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता है।

ऐसा कहा जाता है कि जिस महिला के छाती पर तिल होता है उसे पुत्र की प्राप्ति होती है। हालांकि विज्ञान इसे नहीं मानता है। स्त्री के दोनों स्तनों पर तिल उसे कामुक बनाता है। उसे प्रेमी या पति से विशेष प्यार मिलता है। बाईं जांघ पर तिल हो तो नौकर-चाकर का सुख मिलता है। दायीं जांघ पर तिल उसे पति की प्राणप्रिया बनाता है। पांव पर तिल हो तो विदेश यात्रा का योग रहता है। कान पर तिल हो तो आभूषण पहनने का सुख मिलता है। मस्तक पर तिल हो तो हर जगह इज्जत मिलती है।

महिलाओं के शरीर के तीन ऐसे अंग हैं जिन पर तिल होना उनके लिए हानिकारक माना जाता है। जिस महिला के नाक पर तिल होता वह सौंदर्य की अनुपम मूर्ति नजर आती है लेकिन उसमें चूर-चूर कर घमंड और अहम् भरा होता है। जिसके चलते हर शख्स के साथ उनकी अनबन रहती है। इनके उन्हीं लोगों के साथ विचार मिलते हैं जो उनकी जी-हुजूरी करते हैं।

जिन महिलाओं के कमर और हिप्स के जोड़ पर तिल होता है, वह महिलाएं ताउम्र अवसाद का शिकार रहती हैं। उनके दिमाग में हर घड़ी अपना अतीत घूमता रहता है, जिसके चलते वे न तो पीहर में और न ही ससुराल में सुख भोग पाती हैं।

जिन महिलाओं के गुप्तांगों के ऊपर तिल होता है वह हमेशा शारीरिक सुख को लालायित रहती हैं। ऐसी महिलाएं एक से अधिक पुरुषों से यौन संबंध बनाती हैं। जिन महिलाओं के इस स्थान पर तिल पाया जाता है वह कभी भी एक पुरुष से सन्तुष्ट नहीं हो पाती हैं।

पुरुष के शरीर पर तिल

जिस पुरुष के आंख पर तिल होता है तो वह नायक अर्थात् वह नेतृत्वकर्ता होता है।

गाल पर तिल हो तो उसे स्त्री का सुख मिलता है। सिर (मस्तक) पर तिल होता है, वह हर जगह इज्जत पाता है।

मुख पर तिल होता है तो उसे बहुत दौलत मिलती है।

नीचे के होंठ पर तिल हो तो वह व्यक्ति कंजूस होता है।

ऊपर के होंठ पर तिल हो तो धन पाता है तथा चारों तरफ इज्जत मिलती है।

कान पर तिल हो तो वह खूब पैसे वाला होता है।

गर्दन पर तिल हो तो उस व्यक्ति की लंबी उम्र होती है तथा उसे आराम मिलता है।

दाहिने कंधे पर तिल हो तो वह व्यक्ति कलाकार होता है। क्षेत्र कोई-सा भी हो सकता।

छाती के दाहिनी तरफ तिल हो तो अच्छी स्त्री मिलती है।

हाथ के पंजे पर तिल हो तो वह व्यक्ति दिलदार व दयालु रहता है।

पांव पर तिल हो तो उस व्यक्ति के विदेश यात्रा का योग बनता है।

जिस पुरुष के गुप्तांग पर तिल हो वह एक से अधिक स्त्रियों से यौन संबंध बनाता है। ऐसे पुरुष अय्याश प्रवृत्ति के भी होते हैं।