Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Modi Congratulate ISRO for Launch of Chandrayaan-2 on Twitter - Sabguru News
होम World Asia News चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण से आज पूरा देश गौरवान्वित है :- मोदी

चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण से आज पूरा देश गौरवान्वित है :- मोदी

0
चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण से आज पूरा देश गौरवान्वित है :- मोदी
Chandrayaan-2 launches special moment of glorious history of the country Modi
Chandrayaan-2 launches special moment of glorious history of the country Modi
Chandrayaan-2 launches special moment of glorious history of the country Modi

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रमा पर भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और सभी देशवासियों को बधाई देते हुये सोमवार को कहा कि यह देश के गौरवशाली इतिहास का विशेष क्षण है।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “यह देश के गौरवशाली इतिहास के कालक्रम पर लिखा जाना वाला महत्वपूर्ण क्षण है। चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण विज्ञान में नये मुकाम हासिल करने के हमारे वैज्ञानिकों के कौशल और 130 करोड़ भारतीयों की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। आज हर भारतीय बेहद गौरवांवित महसूस कर रहा है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर भारतीय इस तथ्य से अत्यंत आनंदित होगा कि चंद्रयान-2 पूरी तरह से भारतीय मिशन है। इसमें एक ऑर्बिटर है जो चंद्रमा का चक्कर लगायेग। चंद्रमा की सतह के विश्लेषण के लिए लैंडर-रोवर का एक मॉड्यूल भी है।

उन्होंने कहा, “चंद्रयान-2 इस मायने में भी अद्वितीय है कि इसमें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रवीय क्षेत्र का अध्ययन किया जायेगा जो इससे पहले किसी भी मिशन में नहीं किया गया है। इससे चंद्रमा के बारे में नयी जानकारी मिल सकेगी।” मोदी ने कहा कि चंद्रयान-2 जैसे प्रयासों से हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को विज्ञान, उच्च गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और नये खोजों की ओर आकर्षित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि चंद्रयान से देश के चंद्र अभियान को बड़ी मजबूती मिलेगी। इससे चंद्रमा के बारे में हमारी जानकारी में काफी इजाफा होगा।