Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
tour and travels see the magic of nature surely go to Meghalaya - Sabguru News
होम India मॉनसून में कुदरत का जादू देखना है तो ज़रूर जाएं मेघालय

मॉनसून में कुदरत का जादू देखना है तो ज़रूर जाएं मेघालय

0
मॉनसून में कुदरत का जादू देखना है तो ज़रूर जाएं मेघालय
Meghalaya
meghalaya/मेघालय

SABGURU NEWS tour and travels :- बारिश का सुहाना मौसम है, ऐसे मॉनसून में सैर के लिए बादलों के घर मेघालय से खूबसूरत जगह भला और क्या हो सकती है। यहां आपको मॉनसून का जादुई असर दिखेगा। यहां आकर आपके मॉनसून का मज़ा दोगुना हो जाएगा । खूबसूरत झरने और कुदरती नज़ारों के लिए मशहूर मेघालय मॉनसून में घूमने के लिए परफेक्ट जगह है, खासतौर पर कपल्स के लिए। यहां कई खूबसूरत वॉटर फॉल्स है जो बारिश के मौमस में और आकर्षक लगते हैं।

मेघालय में बारिश का मज़ा लेने के लिए आप किन जगहों की सैर कर सकते हैं चलिए बताते हैं-

शिलांग/Shillong-

SHILANG
Shillong/शिलांग

मेघालय की राजधानी शिलांग को पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। घने जंगल, सुंदर प्राकृतिक नज़ारें, बादलों से ढंके पहाड़ आदि इसे परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। बरसात में यहां की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं और इस मौमस में शिलांग की खूबसूरती यकीनन आपका मन मोह लेगी।

चेरापूँजी/Cherrapunji-

cherrapunji
Cherrapunji/चेरापूँजी

चेरापूँजी में सबसे ज्यादा बारिश होती है। बारिश के लिए मशहूर चेरापूँजी पहाड़, झरने, बांग्लादेश के मैदानों का सुंदर नज़ारा दिखता है। यहां पूरे साल बारिश होती है और आप कभी भी यहां आ सकते हैं, लेकिन मॉनसून में इसकी छंटा ही निराली होती है।

जयंतिया हिल्स- लहराती पहाड़ियां और आकर्षक प्राकृतिक दृश्य जयंतिया हिल्स का आकर्षण है। ढेरों पहाड़ियों के साथ-साथ यहां कई घुमावदार नदियां भी हैं। यहां कि नैसर्गिक सुंदरता सैलानियों का मन मोह लेती है।

Jaintia Hills
Jaintia Hills/जयंतिया हिल्स

मायलेननोंग- एशिया का सबसे साफ़ गांव मायलेननोंग मेघालय का एक छोटा सा गांव है। यहां के लोगों ने अपनी मेहनत से गांव को जन्नत बना दिया है आपको यहां सड़क पर थोड़ी भी गंदगी नहीं दिखेगी। यह गांव बेहद सुंदर है और यहां जगह-जगह पर बांस के कूड़ेदान लगाए गए हैं ताकि लोग उनमें कूड़ा फ़ेंक सकें।

Mylananong
Mylananong/मायलेननोंग

इस छोटे से पहाड़ी राज्य की सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। खासतौर पर बारिश के मौसम में तो इसकी खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। तो सोच क्य रहे हैं, निकल पड़िए रिमझिम फुहारों का मज़ा लेने के लिए मेघालय की ओर । मेघालय जाने के लिए नज़दीकी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट गुवाहाटी है।