Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Who is the next deputy chief of Indian Army? - Sabguru News
होम Breaking ये होंगे भारतीय सेना के अगले उप प्रमुख, जानिए कौन ?

ये होंगे भारतीय सेना के अगले उप प्रमुख, जानिए कौन ?

0
ये होंगे भारतीय सेना के अगले उप प्रमुख, जानिए कौन ?
Next Deputy Chief of Army will be Lt Gen Manoj Mukund
Next Deputy Chief of Army will be Lt Gen Manoj Mukund

भारतीय सेना | पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ‘मनोज मुकुंद नरवाने’ को सेना का अगला उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल डी अंबू की जगह कार्यभार संभालेंगे, जो 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। इसके साथ ही सूत्रों के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल ‘नरवाने’ सेना प्रमुख पद के भी बड़े दावेदार होंगे, क्योंकि 31 दिसंबर को जनरल बिपिन रावत की रिटायरमेंट के समय वह ही सबसे वरिष्ठ अफसर होंगे।

नरवाने सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित हैं। वह वर्तमान में सेना के पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पद पर कार्यरत हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने को जून 1980 में सिख लाइट इन्फैंट्री की 7वीं बटालियन में कमीशन दिया गया था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं। अपनी 37 वर्षों की सेवा में जनरल नरवाने ने देश के पूर्वोत्तर हिस्से, जम्मू और कश्मीर सहित श्रीलंका में भारतीय शांति सुरक्षा बल के सदस्य के रूप में काम किया है। जनरल ने जम्मू-कश्मीर में एक राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन और पूर्वी मोर्चे पर एक इन्फैंट्री ब्रिगेड की कमान भी संभाली है।