Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
10 monuments in Delhi will now be open till 9 pm for tourists - Sabguru News
होम Delhi दिल्ली के 10 स्मारक स्थल अब पर्यटकों के लिए रात 9 बजे तक खुले रहेंगे

दिल्ली के 10 स्मारक स्थल अब पर्यटकों के लिए रात 9 बजे तक खुले रहेंगे

0
दिल्ली के 10 स्मारक स्थल अब पर्यटकों के लिए रात 9 बजे तक खुले रहेंगे
10 monuments in Delhi will now be open till 9 pm for tourists
10 monuments in Delhi will now be open till 9 pm for tourists
10 monuments in Delhi will now be open till 9 pm for tourists/Humayun’s Tomb

नयी दिल्ली | सरकार ने पर्यटकों की मांग को देखते हुए अब दस प्राचीन स्मारकों को सूर्योदय से सूर्यास्त के बाद भी खोलने का फैसला किया है ताकि वे रात में भी उसका आनंद उठा सकें। इनमें दिल्ली के दो स्मारक भी शामिल हैं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पत्रकारों को बताया कि लोगों की लोकप्रिय मांगों को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वे के दस स्मारकों को अब रात नौ बजे तक खोला जायेगापहले ये स्मारक सूर्यास्त तक ही खोले जाते थे

उन्होंने बताया कि पहले हमें 52 स्मारकों के लिए यह प्रस्ताव आये थे कि उनका समय बढ़ा दिया जाये लेकिन हमने प्रयोग के तौर पर अभी दस स्मारकों को ही इसके लिए चुना है। इनमें दिल्ली का सफदरजंग मकबरा, हुमायूँ मकबरा, विजयपुरा का गोल गुम्बज, वाराणसी का मान महल वेधशाला, पाटन का रानी की वाव, छत्तरपुर का दुल्हादेव मन्दिर खजुराहो, कुरुक्षेत्र का शेख चिली मकबरा थानेसर, भुवनेश्वर का राजारानी मन्दिर परिसर, बागलकोट का पट्टाककल स्मारक समूह, कर्नाटक शामिल है।

उन्होंने बताया कि इन स्मारकों में पर्यटकों के लिए कैफेटेरिया खोले जायेंगे ताकि रात में रुकने पर ये पर्यटक खुद नाश्ता पानी कर सके। उन्होंने कहा कि इन स्थलों पर प्रकाश की व्यवस्था है पर अब थोड़ा अधिक ध्यान दिया जायेगा। इन स्मारकों पर सुरक्षा की पर्याप्त इंतजाम हैं इसलिए पर्यटकों को यहां कोई दिक्कत नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि अगर यह प्रयोग सफल रहा तो और स्मारक स्थलों को सूर्यास्त के बाद खोला जाएगा।