Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Landslide in China, 38 people died and 13 missing - Sabguru News
होम World Asia News चीन में भयानक भूस्खलन, अबतक 38 लोगों की मौत और 13 लापता

चीन में भयानक भूस्खलन, अबतक 38 लोगों की मौत और 13 लापता

0
चीन में भयानक भूस्खलन, अबतक 38 लोगों की मौत और 13 लापता
Landslide in China, 38 people died and 13 missing
Landslide in China, 38 people died and 13 missing
Landslide in China, 38 people died and 13 missing

चीन | चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत गुईझोउ में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 38 हो गयी और 13 लोग अभी लापता हैं। गत मंगलवार को गुईझोउ प्रांत में भूस्खलन की घटना घटी थी। जांच में पता चला है कि भूस्खलन के कारण 23 घरों को नुकसान पहुंचा है जिनमें 20 इमारत भी शामिल है। वही दूसरी ओर पिछले दो सप्ताह से नेपाल में हो रही भारी बारिश से समूचे देश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ एवं भूस्खलन की घटनाओं ने 113 लोगों की जान ले ली है, जबकि 38 लोग अब भी लापता हैं।

काठमांडू घाटी के कुछ क्षेत्रों समेत मध्य और दक्षिणी नेपाल के कुछ हिस्सों में पिछले दो सप्ताह से हो रही बारिश का कहर अब भी जारी है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि इस मानसून में हुई बारिश से आपदा में 113 लोग मारे गए और 67 अन्य घायल हुए हैं। देश के कुल 77 जिलों में से 67 को बाढ़ और भूस्खलन की मार झेलनी पड़ी है। फिलहाल सरकार की ओर से राहत व बचाव कार्यों के लिए पुलिस बल और सेना के जवानों को लगाया गया है।