Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पेरू में मिनी बस खाई में गिरी, 19 की मौत - Sabguru News
होम Headlines पेरू में मिनी बस खाई में गिरी, 19 की मौत

पेरू में मिनी बस खाई में गिरी, 19 की मौत

0
पेरू में मिनी बस खाई में गिरी, 19 की मौत

लीमा। दक्षिण अमरीकी देश पेरू के कैंटा प्रांत में एक मिनी बस के खाई में गिरने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पेरू की राजमार्ग पुलिस के प्रमुख जार्ज कैस्टिलो ने बताया कि यह हादसा रविवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े आठ बजे राजधानी लीमा की ओर जा रहे राजमार्ग पर हुआ। मिनी बस का नियंत्रण खो गया और वह गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय मिनी बस में 27 यात्री सवार थे। आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मारे गए लोगों में 11 महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मिनी बस के चालक की पहचान एलेजैंड्रो रियोस (25) के रूप में की गई है।