Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 5 अगस्त सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 5 अगस्त सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 5 अगस्त सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 5 अगस्त सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव
श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, नाग पंचमी पर्व, वार सोमवार, सम्वत 2076, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 15.55 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ।आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।
श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, नाग पंचमी पर्व, वार सोमवार, सम्वत 2076, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 15.55 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ।आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

सबगुरु न्यूज। श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, नाग पंचमी पर्व, वार सोमवार, सम्वत 2076, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 15.55 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ।आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि :- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया मौका प्राप्त होगा। आप अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे। प्रेमीजन एक-दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे। आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता एवं कामुकता रहेगी। स्त्री मित्रों से खर्च होगा।

वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। वर्तमान समय में आपको कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यशकीर्ति प्राप्त होगी। आज आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता का समावेश रहेगा। मायके की ओर से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे। घर में प्रफुल्लितता का माहौल होगा। नौकरी में भी आपको साथियों का साथ और सहयोग मिल सकेगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आप अतिशय संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे, जिसके कारण किसी के द्वारा आपकी भावना को झटका लग सकता है। आज आपको मां की बीमारी के विचार सताएंगे। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। कार्यस्थल पर विवादों से बचने का प्रयास करें। मकान या जमीन के दस्तावेज से संबंधित काम आज न करें। स्त्री एवं पानी से बचने में ही भलाई है।

कर्क राशि :- आज का दिन आफके लिए ठीक-ठाक है। आज आपको ज्यादा संवेदनशील एवं भावुकता भरे विचार आएंगे, जिससे आपका मन द्रवित हो उठेगा। आपकी चिंता कम होगी और उसके कारण आपका मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। आप कल्पनाशक्ति से सर्जनात्मक काम कर सकेंगे। परिवार वाले या दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करने को मिलेगा।

सिंह राशि :- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज रिश्तेदार एवं मित्रों के साथ मुलाकात से आप आनंद का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजना में आपको पहले थोड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा, किन्तु फिर आप आसानी से काम पूरा कर सकेंगे। आपके जरूरी काम भी शुरू में विलंब के बाद आसानी से पूरे होने पर शांति महसूस करेंगे।

कन्या राशि :- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने के संयोग बन रहे हैं। आज आपके मन में प्यार एवं भावना छलक उठेंगे और आप उसके प्रवाह में रहेंगे। दोस्त, स्वजन एवं सम्बंधी की ओर से भेंट या सौगात मिल सकते हैं एवं आप उनके साथ अपना दिन खुशी में बिता सकेंगे। प्रवास, सुंदर भोजन एवं प्रियजन के सहवास से आप रोमांचित रहेंगे।

तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खाने-पीने में खास ध्यान रखें। कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा का अनुभव होगा। हालांकि, मित्रों से सहयोग मिल सकता है, लेकिन काम समय से पूरा नहीं होगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। नए काम की शुरुआत न करें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। मन बेचैन एवं व्यग्र रहेगा। बोलने पर संयम रखें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए पैसों की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार वृद्धि के योग हैं। इसके अलावा ब्याज, कमिशन में से मिलनेवाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे। प्रेमियों के लिए आज प्रणय परिचय का योग है। विजातीय आकर्षण रहेगा। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहन सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज आपके लिए नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आप पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। कार्यस्थल पर साथियों से सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहेगा। मन में भावनात्मकता बढ़ेगी। मां की ओर से फायदा होगा। उत्तम विवाह सुख प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद के दस्तावेज कर सकेंगे।

मकर राशि :- आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से मिश्रित होगा। लेखन-साहित्य से जुड़ी प्रवृत्ति में शामिल रहेंगे। व्यवसाय के स्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता जरूरी है। ऊपरी अधिकारियों का रवैया नकारात्मक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। संतानों से मतभेद की स्थिति सामने आ सकती है।

कुंभ राशि :- आपके लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके लिए घर-परिवार एवं व्यापार जैसे तमाम क्षेत्र लाभ लिए आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा तो दांपत्यजीवन में भी आप ज्यादा निकटता बना सकेंगे। स्त्री मित्र विशेष लाभदायी रहेंगे। धन प्राप्ति के लिए भी शुभ समय है। व्यापार के लिए प्रवास होगा।

मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आज आपका मन भावनाओं से व्यथित रहेगा, जिससे आप उसके प्रवाह में आकर कोई अनैतिक काम न करें उसका ख्याल रखें। महिलाओं के बारे में विशेष ध्यान रखें। विदेश से समाचार मिलेंगे।