Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
MP CM Kamal Nath sent wishes on World Tribal Day - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal विश्व आदिवासी दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुभकामनाएं की प्रेषित

विश्व आदिवासी दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुभकामनाएं की प्रेषित

0
विश्व आदिवासी दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुभकामनाएं की प्रेषित
Kamal Nath says Digvijay Singh should contest against tough seats in the state
Madhya Pradesh Chief Minister Kamal Nath sent wishes on World Tribal Day
Madhya Pradesh Chief Minister Kamal Nath sent wishes on World Tribal Day

भोपाल | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सरकार इस वर्ग से जुड़े सभी लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि आज का दिन आदिवासी समुदाय की भाषा, संस्कृति, परंपरा और इतिहास के संरक्षण तथा उनके विकास के लिए संकल्पबद्ध होने का है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी वर्ग की नयी पीढ़ी के विकास, उनकी संस्कृति बचाने में, मदद करने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

आदिवासी दिवस के मौके पर आज राज्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। राज्य सरकार ने आज के दिन सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है।