Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Second phase of monsoon brought smile in mount abu - Sabguru News
होम Sirohi Aburoad बारिश का दूसरा दौर माउंट आबू के लिए लाया खुशखबर

बारिश का दूसरा दौर माउंट आबू के लिए लाया खुशखबर

0
बारिश का दूसरा दौर माउंट आबू के लिए लाया खुशखबर
9 अगस्त 2019 को सवेरे मौनत आबू की नक्की झील में आये पानी का स्तर।
9 अगस्त 2019 को सवेरे मौनत आबू की नक्की झील में आये पानी का स्तर।
9 अगस्त 2019 को सवेरे मौनत आबू की नक्की झील में आये पानी का स्तर।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिले भर में शुक्रवार की सुबह कुछ राहत देने वाली रही। लंबे समय तक अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे सिरोही में बेहतर बारिश का दूसरा दौर गुरुवार को आया।

इससे कई जल स्रोतों में पानी की आवक हुई। इस बार भी मौनत6 आबू में सबसे ज्यादा 134 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस गर्मी में माउंट आबू आने वाले पर्यटकों की प्यास बुझाने वाली नक्की झील में भी 6 फीट पानी की आवक हुई है।

ठीक 2 महीने पहले 9 जून 2019 की शाम को नक्की झील में पानी का स्तर।
ठीक 2 महीने पहले 9 जून 2019 की शाम को नक्की झील में पानी का स्तर।

सिरोही में मानसून की बारिश का दूसरा दौर गुरुवार शाम को शुरू हुआ। शुक्रवार सुबह 8 बजे समाप्त हुए 24 घण्टे में मौनत आबू में सबसे ज्यादा 134 मिलीमीटर (5.25 इंच) बारिश हुई। वही पिंडवाड़ा में भी इस बार बादलों की मेहरबानी रही। यहां 125 मिलीमीटर(5 इंच) बारिश हुई। आबूरोड में 60, सिरोही में 54, रेवदर में 17 और शिवगंज में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौनत आबू के लिए दूसरे दौर में कुछ राहत मिली है। यहां नक्की झील का जल स्तर 6 फीट तक पहुंच गया है। गर्मी के कारण इस बार नक्की लगभग खाली सी हो गई थी। पानी की कमी के कारण पर्यटक भी कम ही आये। इस तरह पिंडवाड़ा क्षेत्र में हुई बारिश से नील के सबसे बड़े वेस्ट बनास बांध में भी शुक्रवार के 4 फीट से ज्यादा पानी की आवक हुई। वहीं अंगौर बांध में 4.40 फीट गेज रेकर्ड किया गया।