Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
केरल में भूस्खलन से 40 घर जमीदोज, 100 लोगों के मरने की आशंका - Sabguru News
होम Breaking केरल में भूस्खलन से 40 घर जमीदोज, 100 लोगों के मरने की आशंका

केरल में भूस्खलन से 40 घर जमीदोज, 100 लोगों के मरने की आशंका

0
केरल में भूस्खलन से 40 घर जमीदोज, 100 लोगों के मरने की आशंका

मालापुरम। केरल के निलाम्बुर के पास बोतनम में शुक्रवार सुबह भारी भूस्खलन के कारण मलबे के नीचे दबने से करीब सौ लोगों के मारे जाने की आशंका है। भूस्खलन में 40 घर जमीदोज हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया यहां निलाम्बुर के पास तीन अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन हुआ है जिनमें से एक स्थान पर भारी और दो अन्य स्थानों पर हल्का भूस्खलन हुआ है। सूत्रों ने बताया मुथ्प्पन पहाड़ी के दरकने से करीब सौ लोगों के दबकर मरने की आशंका है।

निलाम्बुर के पास पाथर में भी भूस्खलन हुआ है। वह राहत अभियान चलाया गया है और कुछ लोगों के लापता होने की रिपोर्ट है। मालापुरम में कोट्टाकुन्नु में भी भूस्खलन हुआ जिसमें छह लोगों के लापता की रिपोर्ट है। दो मकानों को नुकसान पहुंचा है।

इडवान्ना के पास आज सुबह भारी बारिश के कारण मकान गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। लगातार भारी बारिश के कारण कवालापरा नहर का बहाव अत्यधिक तेज होने से कम से कम तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए।