Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अगस्त की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :-
1347- अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की।
1778- दुनिया में जिमनास्‍टिक्‍स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्‍म।
1863- कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित क्षेत्र बना।
1908- क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई।
1914- पोलैंड के मिस्तेचेनिक क्षेत्र से यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1914- फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी पर आक्रमण की घोषणा की।
1948- लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई।
1961- दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। गोवा की तरह यह इलाका भी कई साल पुर्तगाली उपनिवेश में रहा था।
1974- पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर अंजू जैन का जन्म।
1976- दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन मे दंगो में 17 लोग मारे गए।
1984- तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1985- रोनाल्ड रीगन अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
2003- उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।
2012- ईरान के तबरीज और अहार में भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए।