Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अगस्त की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है: –
1642 : डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया।
1784 : भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ।
1795 : महारानी अहिल्याबाई होलकर का निधन हुआ।
1887 : प्रसिद्ध कांतिकारी नरेन्द्र मोहन सेन का जन्म हुआ।
1902 : इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।
1913 : इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली, शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।
1936 : प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी भीकाजी कामा का निधन।
1951 : भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर-2 ने पहली उड़ान भरी।
1956 : राष्ट्रीय राजमार्ग विधेयक लोकसभा में पारित।
1977 : अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया।
1993 : थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोगों की मौत।
2004 : ग्रीस के एथेंस में 28वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
2005 : श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद आपातकाल लागू।
2008 : भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लांचर (एमबीआरएल) पिनाक का सफल परीक्षण किया।
2012 : लंदन में 30वें ओलंपिक खेलों का समापन।
2015 : इराक के बगदाद में एक ट्रक में बम विस्फोट से 76 लोग मारे गए और 212 अन्य घायल हुए।