Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सोनिया गांधी को पुन: अध्यक्ष बनाना कांग्रेस की नौटंकी : कैलाश विजयर्गीय - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer सोनिया गांधी को पुन: अध्यक्ष बनाना कांग्रेस की नौटंकी : कैलाश विजयर्गीय

सोनिया गांधी को पुन: अध्यक्ष बनाना कांग्रेस की नौटंकी : कैलाश विजयर्गीय

0
सोनिया गांधी को पुन: अध्यक्ष बनाना कांग्रेस की नौटंकी : कैलाश विजयर्गीय
senior BJP leader Kailash Vijayvargiya

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि कांग्रेस में सोनिया गांधी को पुनः अध्यक्ष बनाना कांग्रेस की महज ‘नौटंकी’ है।

विजयवर्गीय रविवार को तीर्थराज पुष्कर के माहेश्वरी सेवा सदन में आयोजित विजयवर्गीय वैश्य महिला संगठन के दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन मुख्य अतिथि की हैसियत से भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों से बातचीत के दौरान सोनिया गांधी के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस की डेढ़ माह से नौटंकी चल रही थी, गांधी परिवार से ही अध्यक्ष बनना था। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद छह महीने तक कोई अध्यक्ष नहीं मिलने के चलते एकबार फिर कांग्रेसियों ने गांधी परिवार को ही जिम्मेदारी देकर नौटंकी का काम किया है।


उन्होंने धारा 370 हटाए जाने के सवाल पर कहा कि पाकिस्तान कुछ भी कर ले अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कश्मीर का विकास सुनिश्चित है। वहां की अवाम खुली हवा में सांस लेने की स्थिति में आ गई है।

राम मंदिर के सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि राम मंदिर का मसला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर जल्द ही फैसला आएगा। भाजपा संगठन का राष्ट्रीय नेतृत्व भी इस पर शीघ्र ही निर्णय लेकर इस वादे को भी पूरा करेगा।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि देश के सफल संचालन और विकास के लिए संस्कारित होना बहुत जरुरी है। नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाया जाना परिवार की महिलाओं की जिम्मेवारी है।

इससे पहले पुष्कर पहुंचने पर विजयवर्गीय का महिला समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष नम्रता विजयवर्गीय, विधायक सुरेश सिंह रावत तथा नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक ने स्वागत किया। इस महिला महाधिवेशन में देश के सभी प्रांतों से महिलाएं शिरकत कर रही हैं।