Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मछली पकड़ने गई महिला के मुँह में घुसा अजीब प्राणी, देखें तस्वीरें - Sabguru News
होम Azab Gazab मछली पकड़ने गई महिला के मुँह में घुसा अजीब प्राणी, देखें तस्वीरें

मछली पकड़ने गई महिला के मुँह में घुसा अजीब प्राणी, देखें तस्वीरें

0
मछली पकड़ने गई महिला के मुँह में घुसा अजीब प्राणी, देखें तस्वीरें
washington women octopus on facea
washington women octopus on facea
washington women octopus on facea

इंटरनेट डेस्क : आये दिन सोशल मीडिया पर कुछ वायरल होता रहता है जिसे देखकर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। अब हाल ही में एक महिला मछली पकड़ने गई और उसके मुँह अजीब प्राणी घुस गया। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक महिला ऑक्टोपस के साथ खेल रही थी इसी दौरान जीव ने महिला के मुंह को जकड़ लिया।

खबरे है कि ऑक्टोपस महिला के मुंह में चला गया, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। दरअसल, यह महिला मछुआरों से मिलीं तो उन्होंने एक ऑक्टोपस पकड़ रखा था। ऑक्टोपस को देखने के बाद वो खुद को फोटो लेने से रोक नहीं पाई। यह महिला वॉशिंगटन की रहने वाली है। बता दें, यह घटना दो अगस्त की है और वह मछली पकड़ने डर्बी के टैकोमा नैरो में थी।

महिला ने जानकरी में बताया कि डर्बी में एक फोटो प्रतियोगिता है, इसलिए वह ऑक्टोपस के साथ फोटो लेना चाहती थी। महिला ने बताया कि अब उन्हें अपनी गलती का एहसास हो रहा है। ऑक्टोपस को जैसे ही मुंह पर रखा उसने चोंच को मेरी ठुड्डी में फंसा लिया था और फिर मुंह मरोड़ने लगा, जो काफी दर्दनाक था। इसके बाद ऑक्टोपस मुंह में चला गया, जिसकी वजह से खून निकलने लगा।

ऑक्टोपस के काटने से होता है असहनीय दर्द
आपको जानकारी में बता दें, ऑक्टोपस के काटने से असहनीय दर्द होता है। ऐसा ही महिला के साथ हो रहा है। वह इन दिनों असहनीय दर्द से गुजर रही है।