Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अगस्त की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है: –
1772 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिलों में दीवानी और फौजदारी की अलग-अलग अदालतों के गठन का निर्णय लिया।
1872 – प्रसिद्ध लेखक और दार्शनिक अरविंदो घोष का जन्म हुआ।
1854 – ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता (अब कोलकाता) से हुगली के बीच 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चलायी। हालांकि इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन 1885 में किया गया।
1907 – इंडियन बैंक की स्थापना हुई।
1947 – भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
1950 – भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।
1971 – बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।
1972 – पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात पिन कोड लागू किया गया।
1975 – बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति, मुजीबुर्रहमान की हत्या तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन।
1979 – फ़रीदाबाद हरियाणा का 12वाँ ज़िला बना।
1982 – राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
1990 – जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।
1998 – उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।
2000 – उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक आपस में मिले।
2007 – दक्षिण अमरीकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।
2008 – तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतन्त्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।