Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 अगस्त की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: –
1597 – पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज वापस आया।
1641 – इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ने ‘पैसिफिकेशन संधि’ पर हस्ताक्षर किए।
1781 – जॉर्ज वाशिंगटन ने कॉर्नवॉलिस से लड़ने के लिए दक्षिणी सैनिकों को स्थानांतरित करना प्रारम्भ किया।
1794 – नॉर्थवेस्टर्न ओहियो में फॉलन टिम्बर की लड़ाई लड़ी गई।
1828 – राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।
1847 – अमरीकी सैनिकों ने चुरुबुस्को की लड़ाई में मैक्सिकन सैनिकों को हराया।
1897 – रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
1921 – केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।
1944 – पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म।
1949 – यूरोपीय देश हंगरी ने संविधान को अंगीकार किया।
1953 – फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्‍को के सुल्‍तान सीदी मोहम्‍मद बिन यूसुफ को गद्दी से हटाया।
1977 – अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ‘वॉयेजर-2’ अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया।
1979 – प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने 23 दिन के कार्यकाल के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1988 – भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
1995 – पुरुषोत्‍तम एक्‍सप्रेस और कालिंदी एक्‍सप्रेस के आमने-सामने की टक्‍कर में 350 लोगों की मौत हुई।
2011 – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार राम शरण शर्मा की निधन हुआ।
2013 – उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।