Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन

0
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन
Former Madhya Pradesh Chief Minister Babulal Gaur dies at 89
Former Madhya Pradesh Chief Minister Babulal Gaur dies at 89

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का आज सुबह निधन हो गया। दोपहर दो बजे राजधानी भोपाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के मुताबिक गौर लंबे समय से बीमारी के चलते राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उनका सुबह बीमारी के दौरान निधन हो गया। गौर ने उमा भारती के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद प्रदेश की कमान संभाली थी।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने बताया कि स्वर्गीय गौर की पार्थिव देह दोपहर साढ़े 12 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय ले जाई जाएगी। उसके बाद वहां से पार्थिव देह को स्थानीय सुभाष नगर विश्राम घाट ले जाया जाएगा। जहां दोपहर दो बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

स्वर्गीय गौर के अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह समेत अन्य आला नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

मोदी ने गौर के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

मोदी ने ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा कि गौर जी के निधन से गहरा दुःख हुआ। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। ओम शान्ति!

प्रधानमंत्री ने कहा कि गौर जी का लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित था। जनसंघ के समय से ही उन्होंने पार्टी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए मेहनत की। मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।