Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चांद की दूसरी कक्षा में भी सफलतापूर्वक Chandrayaan-2 ने किया प्रवेश - Sabguru News
होम Breaking चांद की दूसरी कक्षा में भी सफलतापूर्वक Chandrayaan-2 ने किया प्रवेश

चांद की दूसरी कक्षा में भी सफलतापूर्वक Chandrayaan-2 ने किया प्रवेश

0
चांद की दूसरी कक्षा में भी सफलतापूर्वक Chandrayaan-2 ने किया प्रवेश
second lunar bound orbit maneuver for chandrayaan 2 spacecraft was performed
second lunar bound orbit maneuver for chandrayaan 2 spacecraft was performed
second lunar bound orbit maneuver for chandrayaan 2 spacecraft was performed

चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) ने आज चंद्रमा की दूसरी कक्षा में भी सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया। Chandrayaan-2 ने आज दोपहर 12.50 बजे चांद की दूसरी कक्षा में प्रवेश किया जो कुल 1228 सेकंड यानी करीब 20 मिनट 46 सेकंड में पूरी हुई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले सोमवार को Chandrayaan-2 ने चांद की पहली कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था।

ISRO ने बताया कि इस क्रम में चंद्रयान-2 की गति कम रखी गई। इस दौरान चंद्रयान-2 की गति धीमी कर दी गई। चंद्रयान-2 की 10.98 किमी प्रति सेकंड से घटाकर करीब 1.98 किमी प्रति सेकंड किया गया। मतलब मंगलवार को गति में 90 फीसदी की कमी की गई थी। चंद्रायन-2 अब 28 अगस्त को चांद की तीसरी कक्षा में प्रवेश करेगा। इसरो के अनुसार, उसकी प्रक्रिया शाम 530 बजे से शुरू होगी और 6.30 बजे तक खत्म हो जाएगी।

गौरतलब है कि चंद्रयान-2 को यह सफलता लॉन्चिंग के 29वें दिन मिली थी। आज के बाद उसे चांद की तीन और कक्षाओं में प्रवेश करना होगा। आखिरी बार वह 28 अगस्त को चांद की पांचवीं कक्षा में प्रवेश करेगा। अगर सब कुछ समय के अनुसार हुआ तो चंद्रयान-2 7 सितंबर को चांद की सतह पर उतर जाएगा।