Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bjp will sit down tomorrow for crime against woman and dalits - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur सिरोही जिला मुख्यालय पर कल 11 बजे भाजपा का धरना-प्रदर्शन

सिरोही जिला मुख्यालय पर कल 11 बजे भाजपा का धरना-प्रदर्शन

0
सिरोही जिला मुख्यालय पर कल 11 बजे भाजपा का धरना-प्रदर्शन


सबगुरु न्यूज-सिरोही। प्रदेश में महिलाओं और दलितों के उत्पीडऩ के खिलाफ भाजपा शुक्रवार को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन करेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने बताया कि राज्य में महिला के प्रति बढ़ रहे अपराध और दलितों के खिलाफ हो रही से लोग परेशान हैं। प्रदेश स्तरीय आदेशों के अनुसार शुक्रवार को प्रत्येक जिले पर इसके लिए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सिरोही में रामझरोखा में पर जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन होगा। पुरोहित ने बताया कि 11 बजे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता रामझरोखा पर एकत्रित होंगे। यहां पर कार्यक्रम के बाद जिला कलक्टर के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।