Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Chandrayaan-2 ने भेजी चाँद की पहली तस्वीर, देखें नजारा - Sabguru News
होम Breaking Chandrayaan-2 ने भेजी चाँद की पहली तस्वीर, देखें नजारा

Chandrayaan-2 ने भेजी चाँद की पहली तस्वीर, देखें नजारा

0
Chandrayaan-2 ने भेजी चाँद की पहली तस्वीर, देखें नजारा
isro first moon image captured by chandrayaan-2
isro first moon image captured by chandrayaan-2
isro first moon image captured by chandrayaan-2

21 अगस्त को चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) उपग्रह ने चाँद की दूसरी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया। इसके बाद चंद्रयान-2 ने चाँद की बेहद करीब से एक तस्वीर भेजी है। यह तस्वीर ISRO ने ट्वीट कर जारी की है।

ISRO ने ट्वीट करते हुए लिखा, “चंद्रयान-2 , विक्रमलैंडर की ओर से कैद की गई चंद्रमा की पहली तस्वीर देखिए जो 21 अगस्त, 2019 को चंद्रमा की सतह से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गई है। इस तस्वीर में मारे ओरिएंटल बेसिन और अपोलो क्रेटर नजर आ रहे हैं।”

आपको जानकारी में बता दें, यह तस्वीर चंद्रयान-2 के एलआई4 कैमरा से ली गई। 7 सितंबर को चांद की सतह पर पहले से निर्धारित जगह (दक्षिणी ध्रुव) पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

वजन 3,877 किलो
चंद्रयान-2 को भारत के सबसे ताकतवर जीएसएलवी मार्क-III रॉकेट से लॉन्च किया गया है। इस रॉकेट में तीन मॉड्यूल ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) हैं। चंद्रयान-2 का वजन 3,877 किलो है। यह चंद्रयान-1 मिशन (1380 किलो) से करीब तीन गुना ज्यादा है।

चंद्रयान-2 का मिशन
चंद्रयान-2 के जरिए भारत पहली बार चांद की सतह पर उतारेगा। खास बात यह कि यह लैंडिंग चांद के दक्षिणी ध्रुव पर होगी। इसके साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला पहला देश बन जाएगा।