Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : डी मार्ट से सामान चुराने के आरोप में 4 महिलाएं अरेस्ट - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : डी मार्ट से सामान चुराने के आरोप में 4 महिलाएं अरेस्ट

अजमेर : डी मार्ट से सामान चुराने के आरोप में 4 महिलाएं अरेस्ट

0
अजमेर : डी मार्ट से सामान चुराने के आरोप में 4 महिलाएं अरेस्ट

अजमेर। अजमेर के पंचशील नगर ​स्थित डी मार्ट डिपार्टमेंटल स्टोर से सामान चुराने के आरोप में पुलिस ने आज चार महिलाओं को गिरफ्तार किया।

क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस के अनुसार सांसी बस्ती की रहने वाली यह चारों महिलाएं क्षेत्र के सी-स्कॉयर मॉल के पास स्थित डी-मार्ट पर अकसर आया करती थीं और मॉल के कर्मचारियों को इन पर शक हो चला था। इसीलिए मॉल के कर्मचारियों ने उन पर निगाह बनानी शुरू कर दी।

यह चारों महिलाएं एक टैंपो चालक के साथ बीती रात फिर पहुंची और सामान चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ ली गई। जब पकड़ी गई तो उन्होंने मॉल के कर्मचारियों से झगडा करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने सूचना पर चारों महिलाओं पांचूड़ी, लाली, उगमा तथा हीरा को फिलहाल शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी ने बताया कि चारों महिलाएं अक्सर मॉल में आकर सामान चुराने की आदत हो गई थी।

उन्होंने अपने पेटीकोट में एक थैली बना रखी थी जिसमें वे महंगी वस्तुएं डाल लिया करती थी और चोरी के बाद मॉल से रवाना हो जाती थी। इसी आधार पर मॉल कार्मिकों ने इन पर निगाह बनाई और इस बार सामान डालते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस मामले की तफतीश में जुटी है।