Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Patel launches web portal associated with ancient monuments - Sabguru News
होम Delhi केन्द्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया प्राचीन स्मारकों से जुड़े वेब पोर्टल को लांच

केन्द्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया प्राचीन स्मारकों से जुड़े वेब पोर्टल को लांच

0
केन्द्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया प्राचीन स्मारकों से जुड़े वेब पोर्टल को लांच
Prahlad Singh Patel has expressed his intention to ban dilly-dally in ministry
Union Culture Minister Prahlad Singh Patel launches web portal associated with ancient monuments
Union Culture Minister Prahlad Singh Patel launches web portal associated with ancient monuments

नयी दिल्ली | अगर आप किसी प्राचीन स्मारकों के तीन सौ मीटर की दूरी से बाहर कोई निर्माण कार्य करना चाहते हैं या दुकान आदि खोलना चाहते हैं तो अब घर बैठे आपको ऑन लाइन अनापत्ति प्रमाण मिल जायेगा।

केन्द्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंगलवार को एक पोर्टल का उद्घाटन किया जिससे देश के छह राज्यों की 417 स्थानीय इकाइयों से यह अनापत्ति प्रमाणपत्र उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पहले यह प्रमाणपत्र मिलने में करीब एक साल लग जाता था लेकिन अब 10 से 15 दिनों में यह प्रमाणपत्र मिल जाएगा। 

पटेल ने कहा कि अब लोगों को वहाँ जाने की जरूरत नहीं। वह घर पर ही अपना फॉर्म खुद अपलोड कर लेंगे। उन्होंने कहा कि इसे एप्प से जोड़ दिया गया है, यह एप्प स्मारक से दुकान या मकान आदि की दूरी मापेगा। कई लोगों को यह पता नहीं होता कि उनका मकान या दुकान स्मारक से कितना दूर है। क्या वह प्रतिबंधित क्षेत्र में तो नहीं। उन्होंने कहा कि उनका घर भी जबलपुर के एक स्मारक के ठीक बाहर है और उन्हें कई बार ठीक-ठीक पता भी नहीं होता।

राष्ट्रीय पर्यटन प्राधिकार के सचिव नवनीत सोनी ने कहा कि इस पोर्टल को उपग्रह से जोड़ा गया है और यह बताएगा कि कितने ऑनलाइन फॉर्म जमा किये गये हैं। उन्होंने बताया कि अब एक एप्प बताएगा कि आपका घर या कोई दुकान आदि की हवाई दूरी कितनी है क्योंकि 30 मीटर की सीमा से बाहर ही निर्माण कर हो सकता है। उन्होंने बताया कि डिजिटल इंडिया मिशन के तहत इस वेब पोर्टल का उद्घाटन 2015 में ही कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि अब अगली बार गुजरात और ओडिशा को इस वेबपोर्टल से जोड़ा जायेगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार तथा तमिलनाडु में इस पर काम चल रहा है। इसे 2016 में दिल्ली और मुम्बई को जोड़ा गया था।