Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सचिन इस अंदाज में PM मोदी के फिट इंडिया कैंपेन से जुड़े, देखें VIDEO - Sabguru News
होम Sports Cricket सचिन इस अंदाज में PM मोदी के फिट इंडिया कैंपेन से जुड़े, देखें VIDEO

सचिन इस अंदाज में PM मोदी के फिट इंडिया कैंपेन से जुड़े, देखें VIDEO

0
सचिन इस अंदाज में PM मोदी के फिट इंडिया कैंपेन से जुड़े, देखें VIDEO
national sports day-sachin-tendulkar-shared-a-video-fit-india-movement
national sports day-sachin-tendulkar-shared-a-video-fit-india-movement
national sports day-sachin-tendulkar-shared-a-video-fit-india-movement

स्पोर्ट्स डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन ‘फिट इंडिया मूवमेंट‘ की शुरुआत की। पीएम मोदी ने रंगारंग कार्यक्रम के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम से इस अभियान को शुरू किया। वहीं PM मोदी ने फिट इंडिया अभियान के तहत खेलो के प्रति ज्यादा जागरूक होने की सलाह दी है। यही नहीं इस अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों में फिजिकल एजुकेशन को बढ़ावा दिया जाएगा।

इसी कड़ी क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी इस अभियान के साथ जुड़े। सचिन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमे वह वृद्ध महिलाओं के साथ कैरम खेलते नजर आ रहे हैं। सचिन ने वीडियो शेयर करने के साथ लिखा- ‘इन वंडर वुमन के साथ सेंट एंथनी ओल्ड एज होम में कुछ समय बिताया। उनके द्वारा दिखाए गए प्यार से धन्य महसूस किया. कैरम खेलने के लिए उनके उत्साह की कोई सीमा नहीं थी। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिल्कुल सही कहा- खेल और फिटनेस सभी के लिए है।’

आपको जानकारी में बता दें, आज ही के दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जन्म हुआ था। इस दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. लगातार तीन ओलंपिक (1928 एम्सटर्डम, 1932 लॉस एंजेलिस और 1936 बर्लिन) में भारत को हॉकी का स्वर्ण पदक दिलाने वाले ध्यानचंद की उपलब्धियों का सफर भारतीय खेल इतिहास को गौरवान्वित करता है।