Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
इस शख्स ने एक साथ दो गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, जानिए अजीब वजह - Sabguru News
होम Azab Gazab इस शख्स ने एक साथ दो गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, जानिए अजीब वजह

इस शख्स ने एक साथ दो गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, जानिए अजीब वजह

0
इस शख्स ने एक साथ दो गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, जानिए अजीब वजह
indonesian-man-marries-2-girlfriends-in-unusual-ceremony
indonesian-man-marries-2-girlfriends-in-unusual-ceremony
indonesian-man-marries-2-girlfriends-in-unusual-ceremony

इंडोनेशिया से एक शादी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शख्स ने एक साथ दो गर्लफ्रेंड से शादी रचाई है। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। खबरों के अनुसार, दोनों गर्लफ्रेंड को इससे कोई परेशानी नहीं है। यह शादी 17 अगस्त इंडोनेशिया के एयरतारप में हुई।

आपको बता दें, शादी पुरे रीति-रिवाज से हुई। यही नहीं शख्स ने दोनों दुल्हनों के परिवारों को भारी-भरकम दहेज की रकम भी दिया। इंडोनेशिया में एक परंपरा है, वहां लड़के की तरफ से लड़की वालो को दहेज दिया जाता है। ल्हे ने दो लड़कियों के परिवारों को 5-5 हजार रुपये दिए।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों महिलाओं को एक-दूसरे से कोई समस्या नहीं है. दोनों इस शादी से खुश हैं। शख्स से इस बारे में पूछे जाने पर कहा- ‘मैं दोनों में से किसी का भी दिल टूटता नहीं देख सकता था। इसलिए मैंने दोनों से शादी करने का फैसला किया।’ इससे पहले लोम्बुक के एक शख्स ने 2017 में दो लड़कियों से शादी की थी और दहेज के तौर पर दुल्हन के परिवार को सोना-नकद दिया था।