Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 31 अगस्त शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 31 अगस्त शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 31 अगस्त शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 31 अगस्त शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2076, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 12.14 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा, जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि :- आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़ें। इस समय थोड़ा सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज के दिन परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद उठाएंगे, परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन व्यग्रता का अनुभव करेगा। अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी।

वृष राशि :- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपका आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। आर्थिक लाभ का जबर्दस्त संयोग है। पारिवारिक जीवन में भी आनंद छा जाएगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी।

मिथुन राशि :- रुके कार्यों में गति आयेगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। रुका कार्य होने से हर्ष होगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको भावनाओं के बंधन में बंध जाने का अनुभव हो सकता है। आपके कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा।

कर्क राशि :- किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा। आपके लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन आपको विजातीय आकर्षण से दूर रहने की आवश्यकता है। अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न करें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। मध्याह्न के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

सिंह राशि :- राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी। आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। इसीलिए आज आपको संभलकर कदम उठाने होंगे, अन्यथा किसी भारी मुसीबत में फंस सकते हैं। कार्यस्थल पर मित्रों से सहयोग मिल सकता है। आपके आस-पास के स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो, इसका ध्यान रखिएगा।

कन्या राशि :- आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्य स्थल पर कुछ कर्मचारी आप का विरोध कर सकते है। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। फिर भी आपको नकारात्मक मानसिक व्यवहार से बचने की आवश्यकता है। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। मित्रों से सहोयग मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा।

तुला राशि :- अध्ययन में अवरोध आ सकते है। कार्य स्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवन साथी से अनादर प्राप्त हो सकता हैं। वाहन सुख संभव है। आज का दिन आपके लिए शुभ है। भावनाओं के प्रवाह में बहने से आपको बचना होगा। आर्थिक रूप से लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। आज के दिन आपका आरोग्य भी अच्छा रहेगा और मन भी प्रफुल्लित रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ रहेगा। मित्रों से मदद मिल सकती है।

वृश्चिक राशि :- पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्दति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। प्रेम प्रकट करने का उचित समय है। आज किसी भी तरह का निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे, इसलिए आवश्यक निर्णय लेने से आज आपको बचना होगा। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखिएगा। गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे।

धनु राशि :- समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं, तो सफलता मिलेगी। आप के सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन के योग हैं। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से धनलाभ के योग बन रहे हैं। आज परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख-शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन की स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। धन-हानि, मान-हानि से संभलकर चलें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। परिवार के सदकारोबार में जल्दबाजी में निर्णय लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांती देगा प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है। घर की साज-सजावट में भी परिवर्तन करेंगे, इससे मानसिक स्वस्थता में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा। संतानों की ओर से सुख मिलेगा। मित्रों से भरपूर मदद मिलेगी। कार्यस्थल पर शांति का अनुभव करेंगे।

कुंभ राशि :- धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आयेगी। लोग से प्रशंशा सुनने को मिलेगी। आज आपके लिए भाग्यवृद्धि के संयोग हैं। विदेश स्थित स्नेहीजन से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक प्रवास होने की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। आपका प्रत्येक कार्य सफल और पूर्ण होगा।

मीन राशि :- वैवाहिक जीवन में तनाव बड़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, क्योंकि प्रात:काल के समय आपका शारीरिक स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। निषेधात्मक विचार आपके मन की स्वस्थता पर नकारात्मक असर करेंगे, इसलिए वैचारिक स्तर पर संयम रखना आवश्यक है। आर्थिक रूप से तंगी अनुभव करेंगे, परंतु आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बन रहे हैं।