Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Amity University: पार्किंग पर हुई कहा सुनी तो लड़कियों ने बुलाए 25-30 लड़के और 2 छात्रों के सिर फोड़े - Sabguru News
होम Breaking Amity University: पार्किंग पर हुई कहा सुनी तो लड़कियों ने बुलाए 25-30 लड़के और 2 छात्रों के सिर फोड़े

Amity University: पार्किंग पर हुई कहा सुनी तो लड़कियों ने बुलाए 25-30 लड़के और 2 छात्रों के सिर फोड़े

0
Amity University: पार्किंग पर हुई कहा सुनी तो लड़कियों ने बुलाए 25-30 लड़के और 2 छात्रों के सिर फोड़े
amity-university-boys-thrashed-by-fellow-students-over-car-parking-space
amity-university-boys-thrashed-by-fellow-students-over-car-parking-space
amity-university-boys-thrashed-by-fellow-students-over-car-parking-space

इन दिनों माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर #JusticeforHarsh और #JusticeforMadhav जमकर ट्रेंड रहा है। यह ट्विटर ट्रेंड नोएडा सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में कार पार्किंग पर दो छात्र हर्ष यादव और माधव चौधरी के साथ हुई मारपीट को लेकर कर रहा है। पार्किंग विवाद को लेकर इन दोनों 25-30 लड़कों ने इतनी बुरी तरह पीटा कि वो दोनों खून से लथपथ हो गए।

ये था मामला
यह मामला 28 अगस्त का है। एमिटी यूनिवर्सिटी के दोनों छात्र दोपहर करीब ढाई बजे i20 कार से यूनिवर्सिटी आ रहे थे। इन छात्रों को यूनिवर्सिटी के गेट 3B से अंदर जाना था। लेकिन रास्ते में एक कार खड़ी थी, जिसकी वजह से रास्ता रुका हुआ था। उस कार में दो लड़कियां बैठी हुई थी। वहीं गेट पर तैनात गार्ड से लड़कों ने कहा कि वो लड़कियों से कहकर गाड़ी साइड में करवा दे। लेकिन लड़कियों ने कार नहीं हटाई बल्कि लड़कों से ही बहस करने लगीं। काफी बहस के बाद लड़कियों ने कार हटाई। लेकिन बहस धीरे-धीरे आगे बढ़ती गई, एक लड़के ने लड़कियों से कहा कि आपको तमीज़ नहीं है क्या, एक तो गाड़ी सड़क पर खड़ी कर रखी है और ऊपर से लड़ाई कर रही हो, इसके बाद लड़कियों ने उन्हें उनकी औकात दिखाने की बात करने लगी।

जैसे तैसे मामला शांत हुआ और लड़के अपनी क्लास में चले गए। लेकिन लड़कियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। लड़की एक घंटे बाद वो 20-25 लड़के दोंनो लड़को की क्लास में पहुंच गई। लड़की ने एक लड़के की ओर इशारा करके कहा कि ये है पीली टीशर्ट वाला, इसको मारो। लड़कों ने लड़की के कहते ही कुर्सियां उठाकर फेंकनी शुरू कर दी। इस दौरान क्लास रूम में मौजूद टीचर समेत कई लड़कों को हाथ-पैर में चोट लगी। यह सब करने के बाद लड़के क्लास से भाग गए। पिटे हुए लड़कों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। इस दौरान दो लड़के हर्ष और माधव ये देखने थोड़ा आगे चले गए कि पुलिस की गाड़ी आई या नहीं।

इस दौरान 25-30 लड़कों ने रॉड, पत्थर, हॉकी और ईंटों से दोनों लड़कों को पीटना शुरू कर दिया। हर्ष के सिर से खून लथपथ हो चुका था वहीं दूसरे लड़कों ने हर्ष को बचाया और अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि हर्ष को सात टांके लगे और माधव को 12 टांके लगे। माधव की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह आईसीयू में भर्ती है।

लड़कों पर लगाया छेड़छाड़ का केस
वहीं जब लड़के पुलिस में एफआईआर करवाने गए तो उन्हें पता चला कि लड़की ने पहले से ही इन लड़कों के खिलाफ छेड़छाड़ (मॉलेस्टेशन) का केस दर्ज करवा दिया। अब पुलिस मामले की जाँच कर रही है। वहीं पुलिस यूनिवर्सिटी में छात्रों से पूछताछ भी कर रही है।