Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 सितंबर की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1776 – ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।
1869 – पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोगों की मौत।
1905 – अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत।
1914 – फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।
1924 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।
1939 – दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।
1948 – जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।
1952 – कनाडा टीवी की मॉन्ट्रियल में शुरुआत।
1965 – ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध)।
1968 – अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1986 – इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए।
1998 – जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक अकिरा कुरोसावा का निधन।
2000 – संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
2003 – फ़िलीस्तीन के तत्कालीन प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
2006 – मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।
2008 – डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
2009 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन।
2012 – अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।