Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
खूबसूरत MLA अलका लांबा ने केजरीवाल का छोड़ा साथ, ट्वीट कर कह दी यह बात - Sabguru News
होम Breaking खूबसूरत MLA अलका लांबा ने केजरीवाल का छोड़ा साथ, ट्वीट कर कह दी यह बात

खूबसूरत MLA अलका लांबा ने केजरीवाल का छोड़ा साथ, ट्वीट कर कह दी यह बात

0
खूबसूरत MLA अलका लांबा ने केजरीवाल का छोड़ा साथ, ट्वीट कर कह दी यह बात
aap mla alka lamba resigns-from-aam-admi-party
aap mla alka lamba resigns-from-aam-admi-party
aap mla alka lamba resigns-from-aam-admi-party

नई दिल्ली राजधानी के चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ ही पार्टी के साथ उनका सफर यहीं खत्म हो गया है। अलका लांबा ने ट्विटर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है।

अलका लांबा ने ट्वीट कर लिखा, ‘AAP को गुड बाय कहने का समय आ गया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। ‘ पिछले दिनों अलका लांबा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि अलका जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं।

बता दें, वो पिछले कई महीनों से आम आदमी पार्टी के साथ विभिन्न मुद्दों पर भिड़ती नजर आ रही थीं। अगस्त की शुरुआत में लांबा ने कहा था कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है और वह एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। बहरहाल, अगले साल की शुरुआत में दिल्ली में 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव होने वाले हैं। AAP ने 2015 के विधानसभा चुनावों में अप्रत्याशित जीत दर्ज करते हुए 70 में से 67 सीटें जीती थीं।